फरीदाबाद, फरवरी 20 -- नूंह, संवाददाता। नूंह में आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मिनी सचिवालय में जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष बनाने के लिए 35 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा गया है और ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपदा प्रबंधन का केंद्रीय केंद्र बनेगा डीईओसी मिनी सचिवालय स्थित जिला आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर जिले का मुख्य नियंत्रण कक्ष होगा। यहां से आपदा प्रबंधन, आपात स्थिति में समन्वय, शिकायत निवारण और विभागीय बैठकों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह केंद्र संकट की स्थिति में तेज निर्णय लेने और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा के ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.