फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा बुधवार को नूंह विधानसभा क्षेत्र पहुंची। जहां जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत रिपोर्ट के कारण अरावली पर्वत शृंखला गंभीर संकट में है। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्र को सीधे घेरा। सद्भाव यात्रा में काफी लोग जुटे। सभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अरावली पर्वत शृंखला को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा दी गई रिपोर्ट बेहद खतरनाक है। वैज्ञानिकों के अनुसार अरावली लगभग 200 करोड़ साल पुरानी है, लेकिन रिपोर्ट में 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले हिस्सों को अरावली मानने से बाहर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अरावली का केवल 9 प्रतिशत हिस्सा ही 100 मीटर से अधिक ऊंचा है। ऐसे में यह फैसला अरावल...