फरीदाबाद, फरवरी 2 -- नूंह, संवाददाता। नूंह-पलवल मार्ग को चार लेन बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इस योजना की कागजी कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि निर्माण शुरू किया जा सके। सोमवार को समीक्षात्मक बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने अधिकारियों को यह आदेश दिए। इसके अलावा पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजस्व सेवाओं पर भी सख्त निर्देश जारी किए। हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं जिला नूंह फीडबैक व आउटरीच समन्वयक डॉ. राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नूंह जिले से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में विभागवार प्रगति, कमियों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. नेहरू ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नह...