फरीदाबाद, फरवरी 24 -- नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। नूंह जिले के सेक्टर-14 औद्योगिक क्षेत्र को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इससे औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि सरकार की स्वीकृति के बाद सेक्टर-14 को आधुनिक औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे। योजना के तहत क्षेत्र में जरूरी बुनियादी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क, बिजली आपूर्ति, पानी, सीवरेज और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे निवेशकों को अनुकूल वातावरण मिलेगा और नई इकाइयों की स्थापना में आसानी होगी। उपायुक्त ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.