नूंह, मार्च 9 -- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नूंह में 74 गांवों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी निजी कंपनी के हवाले करने का निर्णय लिया है। बिजली विभाग ने घाटे से उबरने के लिए यह कार्य योजना तैयार की है। निजी कंपनी के पास बिजली फाल्ट ठीक करने से लेकर बिजली बिल की वसूली का काम होगा। अगले माह के प्रथम सप्ताह तक विभाग कंपनी का चयन कर उसके साथ अनुबंध कर सकता है। यह भी पढ़ें- NCR के 12 इलाकों में आज 16 घंटे होगी बिजली कटौती, जानें कौन-कौन से एरिया शामिल नूंह के नगीना और पुन्हाना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एरिया में बिजली चोरी और बिल न भरने की वजह से बिजली निगम घाटे में है। विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, यहां के 15 ग्रामीण फीडर 65 प्रतिशत से लेकर 81 प्रतिशत तक घाटे में चल रहे हैं। इन 15 फीडर के अंतर्गत 74 गांव आते हैं। बिजली निगम प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.