नूंह। हिन्दुस्तान, जुलाई 3 -- हरियाणा के नूंह जिले के निवासियों के लिए गुड न्यूज है। जल्द ही यहां के गांवों का कायाकल्प होने वाला है। नूंह जिला प्रशासन ने जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने बताया कि इन गांवों में घर-घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था होगी। प्रत्येक घर को दो रंगों की डस्टबिन (हरी और नीली) दी जाएगी। पंचायत स्तर पर निगरानी समिति बनाई जाएगी और कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, कंपोस्ट खाद बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर प्रबंधन केंद्र बनाए जाएंगे। ग्रामीणों को गांवों और घरों के आसपास साफ-सफाई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.