फरीदाबाद, जनवरी 31 -- नूंह। खेलो मेवात प्रतियोगिताओं में जिले के सभी सातों ब्लॉकों से करीब 8,500 युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं जनवरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना रहा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा के उपलक्ष्य में नूंह जिले में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, कुश्ती और दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रत्येक ब्लॉक में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली टीमों को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिला। क्रिकेट में फिरोजपुर झिरका की टीम पहले, नवाबगढ़ (इंडरी) दूसरे और घासेड़ा तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल में इंडरी प्रथम, फतेहपुर द्वितीय और फिरोजपुर नमक तृती...