गुड़गांव, मार्च 8 -- नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज (एसएचकेएम जीएमसी) में 100 बेड का अत्याधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 25 मार्च को खुलेगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो अप्रैल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे जिले के करीब 15 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना पर 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसके बाद नूंह और आसपास के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों रेफर नहीं किया जाएगा। उन्हें एक ही स्थान पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। नूंह जिले सरकारी मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी अभाव है। खासकर जच्चा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.