फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली में जंगल सफारी पार्क बनाने से पूर्व उसे जानवरों के रहने के अनुकूल बनाया जाएगा। इसके लिए नूंह वन विभाग अरावली में करीब दो लाख पौधे लगाएगा। यह पौधे क्षेत्रीय होंगा, जो नूंह की आबोहवा में तेजी से विकसित करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने करीब 1.95 करोड़ रुपये टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा वन की निगरानी के लिए वनपालों के क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इस पर सरकार 15 लाख रुपये खर्च करेगी। अरावली में करीब 10 हजार एकड़ में जंगल सफारी पार्क विकसित किया जाना है। यह नूंह और गुरुग्राम क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व अरावली को हरा भरा बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। यहां पर वन विभाग करीब दो लाख पौधे लगाएगा। यह सभी पौधे क्षेत्रीय होंगे। इसमें आम, जामुन, बरगद, पीपल, नीम के अन्य कई प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.