नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नुमालीगढ़ (असम)। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की क्षमता को तीन गुना करने की परियोजना की लागत लगभग 5,900 करोड़ रुपये बढ़कर करीब 34,000 करोड़ रुपये हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े रिफाइनर ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी विस्तार परियोजना (एनआरईपी) के लिए बजट को मौजूदा 28,026 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 33,901 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यह प्रस्ताव सार्वजनिक निवेश बोर्ड के समक्ष ''विचाराधीन'' है। असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में मौजूद रिफाइनर की क्षमता बढ़ाने की परियोजना के दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके तहत क्षमता को 30 लाख टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) से बढ़ाकर 90 एमएमटीपीए किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.