हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। नुमाइश मेला में 25 फरवरी को रावध वध, रावण राजनीति, आतिशबाजी व चिरकुला नत्य कार्यक्रम सायं 5 बजे से रामलीला नुमाइश मैदान में होगा। रात्रि 8 बजे भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक व राजगद्दी कार्यक्रम का मंचन रामलीला पण्डाल में किया जायेगा। श्री रामलीला मेला व प्रदर्शिनी कमेटी के मुख्य आयोजक व संचालक राम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि एक मार्च को विराट कवि सम्मेलन रात्रि नौ बजे से आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव की स्मृति में गीत गायन प्रतियोगिता के लिए आडीशन एक मार्च को अपरान्ह तीन बजे से होगा। सात मार्च को रात्रि 9:30 बजे से अजीमुश्शान मुशायरा का आयोजन रामलीला पण्डाल में किया जायेगा। विराट वार्षिक दंगल का आयोजन 10,11 व 12 मार्च को अपरान्ह दो बजे से होगा। 16 मार्च को उन्नीसवां मॉं भगवती ...