अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ताला और तालीम के लिए देशभर में पहचान बनाने वाली अलीगढ़ नुमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नुमाइश में सांस्कृतिक नृत्य कला केन्द्र में होने वाले नृत्य को भाजपा सांसद सतीश गौतम ने अश्लील नृत्य बताते हुए इसे बंद कराए जाने की मांग उठाई है। सांसद ने कहा कि नुमाइश की पहचान हमारी संस्कृति से हैं न कि अश्लील नृत्य से। जिला प्रशासन से तत्काल इन नृत्यों पर रोक लगाने की मांग की है। सांसद से हिन्दुस्तान बातचीत में कहा कि नुमाइश का उद्देश्य सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, लेकिन कुछ मंचों पर होने वाले नृत्य सार्वजनिक मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं और शहर के पारिवारिक माहौल को खराब कर रहे हैं। नुमाइश हमारी शहर की परंपरा का हिस्सा है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.