अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। नुमाइश में आने वाले दर्शकों से पार्किंग स्टैंड पर फर्जी पर्ची काटकर पैसे वसूल रहे एक युवक को ठेकेदार के स्टाफ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पार्किंग ठेकेदार प्रत्यक्ष पंडित ने थाना बन्ना देवी में इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया कि चार फरवरी की रात को नगला मसानी निवासी एक व्यक्ति पार्किंग स्टैंड पर अवैध रूप से फर्जी पर्ची काट रहा था और लोगों से पैसे वसूल रहा था। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर स्टाफ के सहयोग से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी को तत्काल पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कितने लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...