हाथरस, जनवरी 2 -- सिकंदराराऊ। गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर ईदगाह रोड पर लग रही नुमाइश में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने भारी पुलिस बल एवं पीएसी जवानों के साथ प्रदर्शनी परिसर में पैदल मार्च किया। वही इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नुमाइश में सामानों की खरीददारी करके लुफ्त उठाया। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नुमाइश क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.