अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नुमाइश में शुक्रवार की रात दो-दो सौ रुपए के नकली नोट लेकर खरीदारी करने गए युवक को दुकानदार ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। वह खुर्जा से नुमाइश देखने आया था। मूलरूप से खुर्जा निवासी युवक गुरुवार रात अलीगढ़ नुमाइश देखने आया था। यहां वह एक दुकान से खरीदारी कर रहा था। उसने दुकानदार को दो-दो के नोट दिए। नोटों को देख दुकानदार को शक हुआ। शक होने पर दुकानदार ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को थाने ले गई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो-दो सौ के चार नोट मिले हैं। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह खुर्जा से नोट लेकर आया था। बरामद नोटों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। नोटों की सत्यता की पुष्टि के लिए संबंधित बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.