अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एतिहासिक नुमाइश में आए दूर-दराज के दुकानदारों का बेमौसम बारिश से आर्थिक नुकसान हो चुका है। ऐसे में महाशविरात्रि के चलते 14 व 15 फरवरी को नुमाइश बंद होने से लाखों रूपए का नुकसान होगा। दुकानदारों ने मांग उठाई है कि नुमाइश का संचालन बंद नहीं होना चाहिए। पूर्व में भी सिर्फ रूट डायवर्जन किया जाता रहा है। नुमाइश को बेनूर कर देने वाली इस स्थिति से दुकानदारों का व्यापारिक गणित बिगड़ जाएगा। नुमाइश प्रशासन ने 15 ‌फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार होने की वजह से दो दिन के लिए नुमाइश बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान सर्कस, झूले, खेल-तमाशे और नौटंकी को बंद रहेगी। इस संबंध में रविवार का नुमाइश के दुकानदारों ने बैठक की। दुकानदारों ने कहाकि बीते दिनों बेमौसम हुई बारिश से नुमाइश मैदान में जगह-जगह जलभराव और की...