अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में हर वर्ष होने वाले सांस्कृति कार्यक्रमों में जीएसटी चोरी करने का मामला प्रशासन की पकड़ में आया है। प्रशासन की ओर से ऐसे इवेंट मैनेजरों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियमानुसार कार्यक्रम की तय लागत पर 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करना अनिवार्य है। अलीगढ़ नुमाइश का आयोजन इस बार जनवरी-2026 से होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले दिनों नुमाइश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बनाई गई कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कई सुझाव मिले। इस दौरान यह भी अधिकारियों की जानकारी में आया कि पिछले वर्ष हुए बड़े कार्यक्रमों में इवेंट कंपनियों द्वारा जीएसटी जमा नहीं की गई है। दरअसल नुमाइश के दौरान कोहिनूर व कृष्णांजलि मंच पर प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक...