अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार नुमाइश में घूमने के साथ-साथ स्वाद के शौकीनों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। नुमाइश परिसर में लगने वाला फूड जोन दर्शकों के बीच आकर्षण का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। खासतौर पर दिल्ली की मशहूर बल्लीमरन मुगलई नहारी इस बार नुमाइश में जायके का जैक बढ़ाएगी। राजधानी दिल्ली से आई यह पारंपरिक नहारी अपने खास मसालों और धीमी आंच पर पकने के अंदाज के लिए जानी जाती है, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। नुमाइश में इस बार अलीगढ़ के साथ-साथ आसपास के जिलों के कई नामी होटल और रेस्टोरेंट भी अपने स्टॉल लगा रहे हैं। दिल्ली का शालीमार रेस्टोरेंट, मेरठ का नजीर होटल, झंडा होटल सहित अन्य होटल यहां अपने खास व्यंजन परोसेंगे। रेस्टोरेंट और होटल संचालकों की तैयारियां जोरों पर हैं। कोई अपने काउंटर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.