सहरसा, जुलाई 23 -- महिषी। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सेन्ट्रल जोन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शिक्षक नेता नुनू मणि सिंह के मनोनयन पर शिक्षकों में हर्ष का माहौल बना है। अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर की अध्यक्षता व सचिव सुखदेव मंडल के संचालन में मध्य विद्यालय महपुरा में आयोजित समारोह में विद्यालय प्रधान व बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ रंजन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नुनू बाबू सहित जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं को पाग, माला व चादर भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष किशोरी साह, प्र अ अजीत राय, परिमल कुमार, असगर अली, संजय झा, घनश्याम चौधरी ने कहा कि नुनू बाबू का नेतृत्व व मार्गदर्शन हम सबों को संबल देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता हीं हमारा आत्मबल है। शिक्षकों के कल्याण के लिए सतत संघर्ष हीं ...