चंदौली, जनवरी 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां स्थित कस्बा में पुलिस विभाग की ओर से डायल 112 नम्बर के बारे में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक फिदा हुसैन अहमद के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम ने लोगो को जागरूक किया। लोगो को डायल नंबर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निरीक्षक ने जनमानस को जागरूक करते हुए बताया कि सड्क दुर्घटना हो, कोई अप्रिय घटना हो, चाहे महिला से सम्बंधित हो मामला हो, वहां मौजूद लोग तत्काल छडायल 112 पर फोन करें, पुलिस तत्काल वहां पहुंचेगी। एक फोन कर दे तो किसी की जान बच सकती हैं। फोन करने वाले को पुलिस परेशान नहीं करती है बल्कि पुलिस की निगाह में एक नेक इंसान के रूप में दिखेंगे। घायलों को इलाज के लिए पीआरबी भी जाती है। इस दौरान टीम में मुख्य आरक्षी सोनू वर्मा, फैसल अहमद, नुक्कड़ नाटक टीम ल...