आरा, जनवरी 22 -- तरारी, संवाद सूत्र। आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्देश पर तरारी, मोपती और करथ में आरा से आए रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक दिखाया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ढोल, हरमुनिया व झांझरी बजाने के साथ ही गीत गाकर उपस्थित लोगों को भूकंप से बचने के तौर-तरीके बताया। बताया कि भूकंप का आभास होते ही सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं। घर में हैं तो अपने सिर को मजबूत सामान से ढंक लें। दीवार के पास खड़े नहीं रहें। मैदान में रहें तो बैठ कर हाथ से जमीन पकड़ें। भूकंपरोधी व मजबूत घर निर्माण करने में इंट, कंक्रीट व सीमेंट का गुणवत्तापूर्ण मिश्रण तैयार करने में भी राजमिस्त्रियों पर विशेष नजर रखें। कहा कि दीवार निर्माण में उपयोग से पहले इंट को चार घंटे पानी में डुबो कर रखना जरूरी है। तीन - चार घंटे तक सीमेंट-बालू मिश्रण का उपयोग करना ही मकान को मजबूती द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.