चतरा, जनवरी 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिला जनसंपर्क विभाग के छात्र कलाकारों द्वारा सामाजिक कुरीतियों के निवारण को लेकर शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ नाटक प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में राहगीर एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, नशाखोरी, बाल विवाह, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय के जरिए समाज में फैली कुरीतियों के दुष्परिणामों को दर्शाया और लोगों से इन्हें त्यागने का आह्वान किया। नाटक के संवाद और प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना की और संदेश को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।आयोजकों ने बताया कि नुक्कड़ नाटक क...