जहानाबाद, नवम्बर 4 -- 10 कलाकारों की टीम ने गीत, संगीत के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से कराया अवगत अरवल, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अधिकाधिक मतदान हेतु केयाल, पिरही, बम्मई में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन नाटकों में कुल 10 कलाकारों की टीम द्वारा गीत, संगीत और संवादों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जीवंत अभिनय के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया कि एक वोट की कीमत बहुत बड़ी होती है। आपका एक मत लोकतंत्र की दिशा तय करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से 11 नवम्बर को अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर निडर होकर मतदान करने की अपील की। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं ने नुक्कड़ नाटक को बड़े उत्साह से देखा और कलाकारों की सराहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.