सोनभद्र, जनवरी 3 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। बस स्टैंड पर यूपी 112 पुलिस ने टीवी स्क्रीन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश के जनमानस के एक कॉल का फासला हैं। आपके द्वारा की गई कॉल पर यूपी 112 त्वरित कार्यवाही को तत्पर रहती हैं। कलाकारों ने नुक्कड़ के माध्यम से बताने का प्रयास किया कि जब कोई घटना या वारदात होता है तो घर की औरते -बच्चे डर भय के कारण रोने बिलखने चिल्लाने लगते हैं। उनको समझ नही आती किसको कॉल करे किसको बुलाए। ऐसी स्थिति में 112 पर कॉल करना ही सही समाधान है। डायल 112 के इंस्पेक्टर अफजल हुसैन शाह ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का मामला हो, अपहरण की घटना हो, मारपीट जैसी बारदात हो या आग लगने जैसी घटनाएं सिर्फ एक कॉल और चंद घण्टों में लोकेशन के मा...