बोकारो, फरवरी 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला सड़क सुरक्षा समिति ओर से 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को डिवाइन की ओर से जिले कई प्रखंडों के चौक-चौराहों व हाट-बाजार में नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ का आयोजन आरजू बाजार, कसमार बाजार, पिरगुल नवाडीह, सुरही, चंद्रपुरा, चंदनकियारी, लगला मोड़, पेटरवार बाजार सहित अन्य स्थानों पर किया गया। टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कलाकारों ने ग्रामीण जनता को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने व मोबाइल फोन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया। टीम में धीरेन्द्र नाथ महतो, हबीब नाज, रामेश्वर करमाली, मंटू करमाली, सुनील कालिंदी, बेनु कुमारी, सुनीता सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.