गढ़वा, दिसम्बर 10 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। क्रांतिकारी किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पाल उर्फ अशोक पाल के नेतृत्व तीन दिनों से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मझिआंव मेन बाजार, बकरी बाजार और अंबेडकर चौक पर सभा का अयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में चार सूत्री मांग को लेकर यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मांगों में खजूरी नवाडीह पंचायत को नगर पंचायत से बाहर करने, प्रखंड क्षेत्र में धानक्रय केंद्र खोलने, खजूरी जलाशय का निर्माण पूरा कर सिंचाई की सुविधा बहाल करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के खजूरी नवाडीह को नगर पंचायत से अलग करने को लेकर दो बार वोट बहिष्कार ग्रामीणों के द्वारा किया गया था। उस दौरान दिए गए आश्वासन के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं ह...