गढ़वा, फरवरी 18 -- मझिआंव। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग संसाधनों से चुनावी प्रचार किया जा रहा है। मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड और बकरी बाजार में बुधवार को मारुत नंदन सोनी और वीरेंद्र राम उर्फ वीरेंद्र चंद्रवंशी ने अपना चुनावी नुक्कड़ सभा किया। उस दौरान प्रत्याशियों ने पूर्व प्रत्याशियों पर हमला बोलते हुए समर्थन मांगा। अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन और वीरेंद्र राम ने कहा कि 23 फरवरी को मतदान करना न भूलें। अपने नगर पंचायत को विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए मतदान करें। मौके पर अवध बिहारी सिंह उर्फ माखन सिंह, पिंकू सोनी, व्यवसाय संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक सोनी, धर्मेंद्र पांडेय, उज्वल कुमार, मनोज जायसवाल, अवधेश कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...