मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को जिला पुलिस ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के टिप्स दिया। जीरोमाइल चौक पर आयोजित नाटक के जरिए कलाकारों ने दिखाया कि कैसे साइबर अपराधी हेलो मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं... कहकर लोगों को अपने झांसे में लेते हैं। नाटक के दौरान जब एक पात्र की मेहनत की कमाई सिर्फ एक ओटीपी बताने से गायब हुई, तो वहां मौजूद दर्शकों की आंखें खुली की खुली रह गई। पुलिस ने संदेश दिया कि लालच ही साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो वे बिना समय गंवाए 1930 डायल करें। जितनी जल्दी सूचना दी जाएगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। मौके पर मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.