उरई, फरवरी 7 -- उरई, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में वार्षिकोत्सव अभिनंदन एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्र मुग्ध किया। वहीं नुक्कड़ नाटक से छात्राओं ने मोबाइल के दुष्प्रभाव का उपस्थित लोगों को अच्छा संदेश दिया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि डीआईओएस राजकुमार पंडित ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की सराहना की। डीआईओएस ने कहा कि बच्चों के विकास में विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि योग्यता का पैमाना बच्चे के अंक प्रतिशत से नहीं बल्कि बच्चों के व्यवहार से नापने की जरूरत है। वहीं जीआईसी प्रधानाचार्य जितेन्द्र राजपूत ने स्कूल के वार्षिकोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति देने वा...