बक्सर, जून 27 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड के नारायणपुर और पुरूषोत्तमपुर गांव में नुक्कड़ नाटक एवं चलंत पशु चिकित्सा इकाई द्वारा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। पटना से आई नुक्कड़ नाटक की टीम के प्रमुख विवेक कुमार और टीम ने सहजता से नाटक द्वारा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि बीमार पशु का इलाज प्रखंड स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य चिकित्सा इकाई द्वारा कराया जाए न कि झोलाछाप चिकित्सक से। पशुओं को समय-समय पर टीका लगवाते रहे। यदि कोई पशु बीमार होता है तो 1960 पर कॉल कर चलंत पशु चिकित्सा इकाई को घर बुलाकर इलाज करा सकते हैं। कार्यक्रम में एसवीयू के जिला समन्वयक अग्निवेश कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर शिव शंकर सहित ग्रामीणों ने नाटक से सीख लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.