अलीगढ़, दिसम्बर 11 -- अलीगढ़। धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा दुबे का पड़ाव पर मानव अधिकार दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को मानवता का वास्तविक अर्थ याद दिलाया और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक संजय गोयल, प्रधानाचार्या रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन एवं अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय, टैगोर हाउस इंचार्ज मौली वत्स, वैशाली सिंह, ममता सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...