बिजनौर, नवम्बर 28 -- हिंदू इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। एनसीसी प्रभारी अंजू आर्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने पहले नगर में नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली तथा स्टेशन पर पहुंचकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सुल्फा, गांजा, भांग, धतूरा, गुटका, नशीली दवाओं तथा तंबाकू के सेवन से बचने के उपाय प्रस्तुत किये। अंजू आर्य द्वारा निर्देशित इस नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी प्रभारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति अपन...