काशीपुर, जनवरी 8 -- काशीपुर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर की एनएसएस शाखा इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर में स्वयंसेवियों ने एसआईआर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. पीके वर्मा ने दांतों का परीक्षण कर होने वाली बीमारियों से बचने की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य जेके कटियार ने एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। यहां कार्यक्रम अधिकारी कमलेश ऐरी, राजेंद्र सिंह रावत, एलडी कबड़वाल, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.