रांची, फरवरी 15 -- रांची। ऑक्सीजन पार्क में रविवार की शाम झारखंड फिल्म एंड थिएटर द्वारा नुक्कड़ नाटक महोत्सव 'तमाशा' का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में कलाकारों ने चार प्रभावी नाटकों-'खामोशी कब तक?', 'यमराज ऑन ड्यूटी', 'कबाड़ या वरदान' और 'रिसर्चर गैंग' के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, सड़क सुरक्षा, बुजुर्गों के सम्मान और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 'यमराज ऑन ड्यूटी' को प्रथम, 'कबाड़ या वरदान' को द्वितीय और 'रिसर्चर गैंग' को तृतीय पुरस्कार मिला। वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश पाठक, सूरज खन्ना और मोनिका शर्मा के निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। अकादमी के निदेशक राजीव सिन्हा ने बताया कि समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजन वर्ष में दो-तीन बार किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...