प्रयागराज, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एसआरएन अस्पताल मार्ग पर स्थित आदर्श कंपोजिट विद्यालय सीपीआई, पीपल गांव भगवतपुर और दांदूपुर चाका में श्रीमन्त भारत नाट्य एकेडमी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। देशभक्ति गीत से प्रारंभ होकर नुक्कड़ नाटक में बाल वाटिका, निपुण लक्ष्य, डीबीटी, दीक्षा एप आदि सरकार की प्रगतिशील योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, अनुरागनी सिंह, वसु बंधु सिंह, आकांक्षा शंखधर, प्रीति सेठ, एआरपी शैलेन्द्र झा, आरती केसरी, प्रधानाध्यापिका फात्मा शाहीन आदि ने संयोजन किया। बालिका शिक्षा के जिला नोडल अधिकारी शत्रुंजय शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पांच टीमें तीन-तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.