पीलीभीत, अगस्त 9 -- लिटिल एंजिल्स स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में कक्षा 11 की छात्राएं नंदिनी अग्रवाल एवं अमीना फारूकी ने संबोधन किया। कक्षा 12 की छात्रा गौरिका ने शांति के ऊपर एक संदेश दिया। प्रधानाचार्य एनसी पाठक, उप प्रधानाचार्या अंजू सक्सेना, हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा, अकाउंटेंट राजेश गंगवार आदि ने शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया। चारों हाउस द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। वेलीटा हाउस ने शांति की पुकार, पैनंबरा हाउस ने शांति, नगरिटा हाउस नें शांति की ओर बढ़ते कदम एवं मरीना हाउस ने पहलगाम घटना पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में मधु कुमार एवं नेहा पंत जोशी के निर्णय के आधार पर नगरिटा हाउस प्रथम, पेनंबरा हाउस द्वितीय एवं वलीटा हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.