लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, इप्टा के हमसफर सफदर हाशमी की शहादत दिवस पर याद ए सफदर का आयोजन किया गया। इप्टा लखनऊ की ओर से कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में सफदर हाशमी को याद किया गया। इप्टा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव शहजाद रिजवी ने सफदर हाशमी को रंगकर्म को जनता से जोड़ने के लिए नुक्कड़ नाटक को नया तेवर देने वाले क्रांतिकारी के रूप मे याद किया। उन्होंने कहा कि आज जब साम्प्रदायिक फासीवाद का खतरा चरम पर है, सफदर की परम्परा को आगे बढ़ाने की जरूरत कहीं और ज्यादा बढ़ गई है। इस मौके पर विजय तेंदुलकर के नाटक हत्त तेरी किस्मत का मंचन किया गया। निर्देशन जिया खान और शिशिर सिंह ने किया। मंच पर उदय वीर सिंह यादव , जिया अहमद खान, अविनाश , रवि गुप्ता, शहाबुद्दीन, रश्मी एवं नरेश पंजवानी ने अभिनया किया। इस म...