कोडरमा, दिसम्बर 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। टिकट फर्जीवाड़ा रोकथाम और यात्रियों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरुकता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन गुरुवार को किया गया। नाटक के माध्यम से यात्रियों को सही और वैध टिकट लेकर यात्रा करने का महत्व समझाया गया। साथ ही, फर्जी या अवैध टिकट के उपयोग से होने वाले आर्थिक नुकसान, दंडात्मक प्रावधान और संभावित सुरक्षा जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में यात्रियों को यह भी बताया गया कि यदि कैटरिंग सामग्री पर निर्धारित मूल्य से अधिक शुल्क लिया जाता है, तो वे तुरंत रेल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों में सतर्कता बढ़ाना और अनावश्यक अतिरिक्त शुल्क वसूली पर प्रभावी रोक लगाना है। नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति ने यात्रियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.