बक्सर, नवम्बर 5 -- फोटो संख्या- 16, कैप्सन- मंगलवार को नावागर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाते कलाकार। बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला प्रशासन के स्तर से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी वोटरों को जागरूक किया जा रहा है। इस सफल बनाने के लिए नावानगर प्रखंड स्थित मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मतदान के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। आमजन विशेषकर युवाओं, महिलाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को 06 नवंबर को मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित किया। नाटक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी के बीच यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक स...