बदायूं, फरवरी 14 -- इस्लामनगर। नगर पंचायत के तत्वावधान एवं साइफर जीरो वेस्ट टीम के सहयोग से वार्ड संख्या दो, पांच, आठ एवं 11 में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से घर एवं आसपास गंदगी रखने एवं कचरा इधर-उधर फेंकने से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया। सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग करके नगर पंचायत के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को देने पर जोर दिया। चेयरमैन हज्जन निशांत मुशाहिद ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...