आगरा, फरवरी 21 -- नगर निगम के छत्ता ज़ोन के अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित काजीपाड़ा कन्या पाठशाला परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। टीम के सदस्यों आशीष, अनुराधा, गंगा, अंजना, वासुदेव और साइना ने घर-घर कचरा पृथक्करण, जैविक कचरे से खाद निर्माण और आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल) के महत्व को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग रखने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है और शहर स्वच्छ बनता है। टीम ने स्थानीय नागरिकों व छात्रों को घरों, गलियों और मोहल्लों में नियमित साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदा...