सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा क्षेत्र के अर्जी गांव में शुक्रवार को महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। वाराणसी से आई टीम ने नुक्कड़ नाटक से समुदाय को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, नशा मुक्ति, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर अतुल उपाध्याय, रीता मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर राघव चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...