सिमडेगा, नवम्बर 22 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के झिरकामुंडा साप्ताहिक बाजार में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, झामुमो नेता नुसरत प्रवीण उपस्थित थी। मौके पर कलाकार सत्यव्रत ठाकुर ने हाथी के हमले से मृत्यु होने पर चार लाख, हाथी के हमले से गंभीर घायल होने पर 1.5 लाख, हाथी के हमले से आंशिक घायल होने पर 1 लाख तक, फसल नुकसान होने पर 25 हजार तक मुआवजा दिए जाने की जानकारी दी। उन्होने गीत संगीत के माध्सम से वहीं कच्चा, पक्का मकान नुकसान होने पर 1.30 लाख तक, गाय भैंस बैल के मृत्यु होने पर 50 हजार रुपए तक, भंडारित अनाज के नुकसान होने पर 25 हजार तक का मुआवजा दिए जाने की जानकारी लोगों को दी। मौके पर वनों के संरक्षण ए...