पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार दोपहर महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक एवं कला जत्था की टीम ने विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों और गीत-संगीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को सामाजिक कुरीतियों से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, भ्रूण हत्या, जन्म लिंगानुपात में सुधार, घरेलू हिंसा, बेटा-बेटी में भेदभाव और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि पुरानी रूढ़िवादी सोच को छोड़कर बेटियों को भी शिक्षा और प्रगति के समान अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे देश के विकास में बराबर की भागीदारी निभा सकें। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए विद्यालय परिसर में सैकड़ों लोग जुटे और कलाकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.