मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीएचयू वाराणसी के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बरकछा खुर्द गांव में गुरुवार को हुआ। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर फ्रॉड एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के टिप्स दिए। इस अवसर पर आरोह फाउंडेशन की ओर से ग्रामवासियों को वित्तीय साक्षरता, बीमा की आवश्यकता, प्रमुख बीमा योजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीण-स्तर पर प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की उपयोगिता की जानकारी दी गई। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिभुवन नाथ ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.