फतेहपुर, नवम्बर 1 -- फतेहपुर। भाकियू महात्मा टिकैत के प्रदेश प्रभारी रामदत्त मिश्रा ने बेमौसम होने वाली बारिश में किसानों की बर्बाद होने वाली फसल का आंकलन कराए जाने की मांग की है। जिसके अनुसार किसानों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी शासन से मांग की। कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है जिससे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। कहा कि होने वाली बारिश के कारण अधिकतर किसानों की धान की फसल तो नष्ट हो गई साथ ही रवी की मटर, चना, लाही, अगैती आलू, केला की फसलें भी खराब हो गई हैं जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। पहले ही किसान खाद व डीएपी की किल्लत के कारण खासा परेशान है वहीं अब बेमौसम बारिश ने भी किसानों को झटका दिया है। मांग करते हुए कहा कि शासन किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अविलंब होने वाले...