चाईबासा, मार्च 27 -- गुवा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र स्थित नुईया गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां रहने वाले मारकस कुंटिया की बच्ची का जन्म तीन दांतों के साथ हुआ। बच्ची का नामकरण तुलसी कुंटिया किया गया। गांव के मुंडा (मुखिया) दुरसू चाम्पिया ने बताया कि ऐसी संतान को दोषयुक्त माना जाता है। यदि समय रहते उसका विवाह कुत्ते से नहीं कराया गया, तो भविष्य में बच्चे का विकास बाधित होता है और परिवार अशांति तथा बीमारियों से घिर जाता है। परंपरा अनुसार कुत्ते का नामकरण जकड़ा चाम्पिया किया गया और उसे परिला चाम्पिया परिवार ने गोद लिया। पूरे विधि-विधान के साथ बच्ची की शादी जकड़ा से कराया गया। शादी समारोह में गांव की महिला, बच्चे और पुरुषों ने मिलकर पारंपरिक नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांव का माहौल पूरी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.