आगरा, जनवरी 17 -- गांव नीवरी से बढ़ारी खुर्द मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ होने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें आगामी दिनों में एक बेहतर चमचमाती सड़क चलने के लिए मिल जाएगी। शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने फीता काटकर एवं नारीयल फोड़कर विधि-विधान से किया। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि, ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखकर नीवरी से बढ़ारी खुर्द मार्ग के नवनिर्माण कार्य की योजना तैयार कराई थी। जिसके लिए बजट स्वीकृत कराकर विभाग को उपलब्ध कराया। इस पर करीब 80 लाख रुपये की लागत से कार्य होगा। उन्होंने बताया कि, क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, सड़कों के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.