लातेहार, नवम्बर 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पुटुवागढ़ में नील गाय ने किसानों की खेतों में लगभग दस एकड़ में लगी सरसो और धान की फसल को पैरों से रौंद कर बर्बाद किया। नील गाय के आतंक से किसान काफी परेशान हैं, लेकिन उनके फसलों की सुरक्षा के उपाय वन विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है। देवराज तिवारी आदि किसानों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात होरिलौंग की जंगल की ओर से चार -पांच नील गाय आये। इसके बाद उनके अलावे राजकुमार तिवारी,सुनील पूर्ति, जकरियस टोपनो,सिमोन टोपनो के खेत मे लगी सरसों और धान की फसल को खाने के साथ- साथ पैरों से रौंद कर नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी नील गाय ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। वन विभाग को इसकी रिपोर्ट भी की गई थी, लेकिन अब तक नुकसान हुए फसलों के मुआवजे का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके लि...