बहराइच, अगस्त 3 -- बहराइच। हरदी थाने के नथवापुर गांव में शनिवार शाम शिकारियों ने नील गाय का अवैध शिकार का प्रयास में उसे घायल कर दिया। घायल नीलगाय घायलावस्था में आबादी में पहुंची। जानकारी मिलते ही वन दरोगा प्रशिक्षण वर्मा वन महकमे की टीम के साथ पहुंचे। उसका इलाज कराया जाता। तब तक उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर दफन कर दिया गया। वन दरोगा की तहरीर पर हरदी थाने में वन संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। किसी को नामजद नही किया गया है। शिकारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...